राखी सावंत..........जो अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं काफ़ी खूबसूरती से उन्होने दुनिया को बेवकूफ बना डाला अपने स्वयंवर के खेल से हमलोगों ने भी कोई कसर नही छोड़ी अपनी बेवकूफी का मुज़ाहेरा करने मे। टीआर पी और पब्लिसिटी बटोरने की होड़ में राखी ने ये खूबसूरत नाटक करने में पूरा योगदान किया .साथ ही साथ कुछ न्यूज़ चैनल भी उनकी सो कॉल्ड इस शादी को कवर करने में लगे रह गय । बाक़ी अहेम ख़बरों को छोड़कर।
राखी २ महीने से ये हसीं ख्वाब दिखाती रहीं कि वो शादी के बंधन में जल्द ही बंध जायेंगी । लेकिन वो ऐन वक्त पर अंगूठी पहेनकर और अंगूठा दिखा कर चली गईं ये कह कर कि उनको अभी थोड़ा और वक्त चाहिए अपने वुड be हब्बी एलेश को जानने के लिए। राखी को अगर सगाई ही करनी थी तो शादी का मंडप सज्वाने कि क्या ज़रूरत थी????? कुछ भी कहें मगर राखी को मीडिया और पब्लिक दोनों ने ही खूब महत्त्व दिया जो कि इनकी पहली ख्वाहिश ही होती है लोगों का ध्यान आकर्षित करने की।
Subscribe to:
Comments (Atom)
